एजुकेशन

NEET UG 2024: नीट यूजी scorecard नहीं हो रहा डाउनलोड, तो ट्राई करें डिजिलॉकर

NEET UG 2024 Scorecard: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG के स्कोरकार्ड, OMR शीट और उम्मीदवारों के अन्य डेटा को DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन पर अपलोड करने का फैसला किया है।

Image

नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड

NEET UG 2024 Scorecard Download via Digilocker and UMANG: नीट यूजी स्कोरकार्ड अगर डाउनलोड नहीं हो रहा है तो यह खबर आपके काम की है। NTA यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG Scorecard, OMR Sheet और उम्मीदवारों के अन्य डेटा को DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन पर अपलोड करने का फैसला किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने स्कोरकार्ड, OMR Answer sheet और अन्य संबंधित दस्तावेज देख सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, "सभी उम्मीदवारों को उपरोक्त प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करने और सीधे अपने दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह उपाय उम्मीदवारों के ओएमआर शीट और अन्य संबंधित दस्तावेजों के बारे में उनके अनुरोधों और शिकायतों को संबोधित करता है और हल करता है।"

NTA द्वारा आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि यह कदम OMR उत्तर पुस्तिका के बारे में प्राप्त कई शिकायतों को दूर करने और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उठाया गया है। NTA के अनुसार, इससे आवश्यक परीक्षा दस्तावेजों तक आसान और त्वरित पहुंच की सुविधा मिलेगी।

पहले के मुकाबले गिर गया रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि एनटीए ने हाल ही में नीट यूजी 2024 का अंतिम संशोधित स्कोरकार्ड घोषित किया था, जिसमें 17 छात्रों ने 720 का पूर्ण स्कोर प्राप्त किया था, जबकि इससे पहले जो परिणाम जारी किया गया था यदि उससे तुलना करें तो टॉपर्स की संख्या में 75 प्रतिशत की गिरावट आई है।

डिजिलॉकर और उमंग से देखें स्कोरकार्ड

एनटीए ने 5 मई को भारत के 557 शहरों और विदेश में 14 शहरों में पेन और पेपर मोड में नीट यूजी 2024 आयोजित किया था। 23 जून को 1,563 उम्मीदवारों के लिए री एग्जाम आयोजित किया था, जिसका अंतिम परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों के नीट यूजी स्कोरकार्ड, ओएमआर शीट और अन्य डेटा अब डिजिलॉकर और उमंग एप्लिकेशन पर उपलब्ध हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article