एजुकेशन

NEET UG Registration 2024: नीट यूजी एग्जाम के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

NEET UG 2024, NTA NEET UG Registration 2024: नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी exams.nta.ac.in/NEET पर जल्द ही अप्लाई कर लें।

Image

NEET UG 2024

NEET UG 2024, NTA NEET UG Registration 2024: नीट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने नीट यूजी एग्जाम के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर 9 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

NEET UG Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा नीट यूजी एग्जाम का आयोजन 5 मई 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) विषयों से 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NEET UG Registration 2024: इस बात का रखें ध्यान

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी अपने आधार नंबर का ही इस्तेमाल करें। यह आधार नंबर नीट एग्जाम में एंट्री से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन तक अलग-अलग प्रॉसेस में इस्तेमाल किया जाएगा। कोई और नंबर आपकी उम्मीदवारिता रद्द भी करवा सकता है।

How to apply for NEET UG Exam 2024

  • नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन की लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA NEET UG 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article