एजुकेशन

NEET UG Registration 2023: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कब से होंगे शुरू

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 8, 2023, 05:09 PM IST

NEET UG Registration 2023 Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ज्ल्द ही NEET UG 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाली है। जो लोग राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मई में प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बता दें, नीट यूजी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन neet.nta.nic.in पर शुरू किया जाएगा।

Image

नीट 2023 यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन

National Testing Agency (NTA) NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (UG) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जो लोग राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मई में प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बता दें, नीट यूजी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन neet.nta.nic.in पर शुरू किया जाएगा।

नीट आवेदन फॉर्म neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। पंजीकरण शुरू करने से पहले, एनटीए अपनी वेबसाइट पर परीक्षण के लिए सूचना बुलेटिन और अधिसूचना अपलोड करेगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको यहां अपडेट दे दिया जाएगा। National Eligibility cum Entrance Test under graduate 2023 के लिए पंजीकरण इसी हफ्ते से शुरू होने की संभाावना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2023 रविवार, 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन शुल्क

2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये था, इन्हीं आकड़ों के आधार पर यहां बताया जा रहा है, नीट 2023 आवेदन शुल्क भी सामान्य वर्ग के लिए 1,600 रुपये के आसपास रहेगा।

नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

  • NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें, आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
आवेदन शुल्क और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी परीक्षा बुलेटिन और नोटिस के जरिये दी जाएगी। एमबीबीएस और बीडीएस सहित यूजी मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए एनईईटी या राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन की तारीख के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें। अधिक जानकारी के लिए आप neet.nta.nic.in के अलावा nta.ac.in पर भी जा सकते हैं।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article