NEET 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जल्द NEET UG 2023 की आंसर की जारी करेगा। हालांकि, नीट यूजी 2023 आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, NEET UG 2023 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को एक विशिष्ट अवधि के भीतर 200 रुपये प्रति उत्तर चुनौती का भुगतान करके NEET UG आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी।
NTA ने 7 मई को स्नातक या NEET UG 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया। हालांकि, मणिपुर में NEET UG को राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया है।
NEET UG आंसर की 2023: डाउनलोड करने के स्टेप्स
NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
'NEET UG Answer Key 2023' लिंक पर क्लिक करें
लॉग इन के क्रेडेंशियल को दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन को क्लिक करें।
आपकी नीट यूजी 2023 आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
यहां से आंसर की डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 20 लाख आवेदकों ने नोमिनेशन किया था। परीक्षा देश के 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
नीट आंसर की की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को उम्मीदवार लगातार चेक करते रहें और इसके अलावा वेबसाइट पर दिख रहे NEET UG Answer Key 2023 के ऑप्शन पर भी क्लिक करते रहें।
