एजुकेशन

NEET UG 2023 Admit Card: जारी हुए NEET यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 4, 2023, 07:45 AM IST

NEET Ug Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने NEET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है! जिन छात्रों ने नीट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET यूजी परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड

National Testing Agency, NTA NEET UG 2023 Admit Card जारी कर दिया गया है, इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया जिन्होंने नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए भाग लिया था। नीट यूजी हॉल टिकट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर से एडमिट कार्ड को देख व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

कब है नीट यूजी परीक्षा की तिथि

NEET UG परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। NTA द्वारा हाल ही में इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की गई थी। एनटीए ने साथ में यह भी कहा था कि NEET UG 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेवैल की व्यवस्था खुद से करनी होगी।

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर News and Events नाम के टेक्स्ट पर क्लिक करें
  • अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें Release of Admit Cards for the Candidates of National Eligibility cum Entrance Test (UG) – 2023

इस तरह NEET UG 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • neet.nta.nic.in पर जाएं
  • अब Candidate Activity में देखें
  • यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मिल जाएगा।
  • NEET (UG) 2023 City Display Link-3

    राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा [NEET (UG) – 2023] राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार, 07 मई 2023 (रविवार) को 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NEET (UG) परीक्षा का आयोजन सभी चिकित्सा संस्थानों में स्नातक चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश के लिए किया जाता है।

    नीलाक्ष सिंह
    नीलाक्ष सिंहauthor

    नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article