एजुकेशन

NEET PG Result 2025 OUT: जारी हो गया नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट, तुरंत इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NEET PG Result 2025 Declared: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे natboard.edu.in पर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET PG परिणाम 2025

NEET PG Result 2025 Released: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने आज (NEET PG Result 2025 Date) 19 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, बता दें, पिछले कई दिनों से छात्र इस परीक्षा परिणाम के इंतजार में थे, आखिरकार आज (NEET PG Result 2025 Today) इन परिणामों की घोषणा कर दी गई।

योग्य उम्मीदवार एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में सीटें सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

NEET PG 2025 Result : योग्यता प्रतिशत और कट-ऑफ अंक

न्यूनतम योग्यता प्रतिशत और कट-ऑफ अंक देखने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

श्रेणी न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड कट-ऑफ अंक (800 में से)
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस 50वां प्रतिशत 276
सामान्य पीडब्ल्यूबीडी 45वां प्रतिशत 255
एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) 40वां प्रतिशत 235

NEET PG Result 2025 Check कैसे करें?

नीट पीजी परिणाम 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • NEET PG Result 2025 Website natboard.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर, NEET PG Result 2025 Website पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
  • स्क्रीन पर NEET PG Result 2025 online आ जाएगा
  • NEET PG Result 2025 Pdf Download करें।

NEET PG Result 2025 Pdf Download Download Link (साइट सही से न खुलने की वजह से लिंक कुछ देर में यहां दिया जाएगा)

NEET PG Result 2025 Pdf पर इन विवरण को जरूर करें क्रॉस चेक

  • उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि
  • माता-पिता का विवरण
  • रोल नंबर
  • श्रेणी
  • 800 में से प्राप्त अंक
  • सही उत्तरों की संख्या
  • गलत उत्तरों की संख्या
  • प्राप्त रैंक

इस साल, NEET PG परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिसमें 2.42 लाख से ज्‍यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एकल पाली में आयोजित यह मेडिकल परीक्षा 301 शहरों में 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article