NEET PG Counselling Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी नीट पीजी एग्जाम में शामिल हुए थे, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी चॉइस के हिसाब से फिलिंग और लॉकिंग भी करवाना होगा। एमसीसी की ओर से रजिस्ट्रेशन तो शुरू हो चुके हैं मगर अभी विस्तृत शेड्यूल आना बाकी है।
बताते चलें कि एमसीसी ने अभी तक डीटेल्ड शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसे में जल्द ही काउंसलिंग डेट्स की भी घोषणा कर दी जाएगी। नीट पीजी काउंसलिंग कुल चार चरणों में पूरी करवाई जाएगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in/ पर जाकर विजिट करें।
- अब होमपेज पर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।
- फीस जमा करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर रखें।
बताते चलें कि जो भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अपने दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने होंगे। इसलिए सभी अपने दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें ताकि काउंसलिंग में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। आप कुछ अहम डॉक्यूमेंट्स जैसे कि एडमिट कार्ड, रिजल्ट /रैंक लेटर/ एमबीबीएस/ बीडीएस डिग्री और सर्टिफिकेट तैयार रखें।
