NEET PG 2025 Exam City Slip Download Today: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) आज, 21 जुलाई को नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। अगर आप भी इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, तो जानें कब है परीक्षा? और क्या आप एग्जाम सिटी स्लिप में बदलाव करके दूसरे शहर का चुनाव कर सकते हैं या नहीं?
एक जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को यह जानकारी ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी।
NEET PG 2025 Exam City Details
सिटी स्लिप आपको केवल उस शहर की जानकारी देती है जहां आपकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के अन्य निर्देशों वाला एडमिट कार्ड 31 जुलाई को बाद में जारी किया जाएगा।
NEET PG 2025 City Intimation Slip कैसे देखें?
उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल, इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर की जांच करते रहें, क्योंकि NBEMS परीक्षा शहर का विवरण सीधे ईमेल के माध्यम से भेजेगा।
NEET PG एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आधिकारिक NBEMS वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाएंगे।
चरण 2: 'परीक्षाएं' टैब के अंतर्गत 'NEET PG 2025' सेक्शन पर जाना होगा।
चरण 3: 'NEET PG 2025 City Intimation Slip' पर क्लिक करें।
चरण 4: अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें।
NEET PG 2025 Exam Date ! नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट
NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी और इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प होंगे और उम्मीदवारों को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा।
क्या आप अपना परीक्षा शहर बदल सकते हैं?
नहीं, परीक्षा शहर में बदलाव की अभी अनुमति नहीं है। यह आवंटन आवेदन सुधार विंडो के दौरान चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है और यह अंतिम है। लेकिन आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर NBEMS से संपर्क कर सकते हैं।
