एजुकेशन

NEET PG Result 2023: जारी हुआ नीट पीजी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 14, 2023, 07:04 PM IST

NEET PG 2023, NEET PG Result 2023: नीट पीजी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज ने नीट पीजी रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया है।

Image

NEET PG 2023 Result

Photo : iStock

NEET PG 2023, NEET PG Result 2023 Declared on natboard.edu.in: नीट पीजी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से नीट पीजी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा 5 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। नीट पीजी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल नीट पीजी परीक्षा के लिए लगभग 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

NEET PG Cut Off 2023: कितना रहा कट ऑफ

नीट पीजी कट ऑफ अंक की बात करें तो सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए कट-ऑफ स्कोर 800 में से 291 है। जबकि, जनरल-पीडब्ल्यूबीडी के लिए 274 और एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 257 है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download NEET PG Result 2023

  • एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.inपर जाएं।
  • फिर नीट पीजी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

NEET PG 2023 Result: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

इस साल नीट परीक्षा का आयोजन 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर किया गया था। नीट पीजी से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article