NEET MDS Result 2023 Declared, NEET MDS Score Card 2023 Date: नीट एमडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट (NEET MDS Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET MDS Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा
नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को विभिन्न केंदों पर एक शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड 20 मार्च 2023 को या उसके बाद नीट-एमडीएस वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download NEET MDS Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- फिर नीट एमडीएस रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी नीट एमडीएस रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET MDS Exam 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
बता दें कि नीट एमडीएस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक सही जबाव पर 2 अंक दिए जाएंगे। हालांकि, गलत जवाब पर 1 अंक काट लिए जाएंगे। नीट एमडीएस रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
