एजुकेशन

NEET MDS Counselling 2024 Schedule: जारी हुआ एनईईटी एमडीएस काउंसलिंग का पूरा शिड्यूल, कुल चार राउंड में होगी प्रक्रिया

NEET MDS Counselling 2024 Schedule Latest News: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने एनईईटी एमडीएस काउंसलिंग का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Image

एनईईटी एमडीएस काउंसलिंग का पूरा शिड्यूल

NEET MDS Counselling 2024 Schedule Pdf Download: एनईईटी एमडीएस परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आ गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने एनईईटी एमडीएस काउंसलिंग का पूरा शिड्यूल ऑनलाइन कर दिया है। इसी के साथ उन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हुआ जो NEET MDS के अलग चरण की प्रतीक्षा में थे। NEET MDS Counselling 2024 News के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in से काउंसलिंग शिड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि यहां खबर में भी पूरा शिड्यूल दिया गया है।

NEET MDS Counselling 2024 Schedule Latest News यह है कि उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NEET MDS Counselling 2024 Registration

इच्छुक उम्मीदवार 1 जुलाई, 2024 से काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे, लेकिन पहले पंजीकरण करना न भूलें। उम्मीदवार राउंड 1 के लिए 7 जुलाई दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET MDS Counselling 2024 Fees

भुगतान करने यानी फीस जमा करने का विकल्प दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

NEET MDS Counselling 2024 Date

च्वाइस भरने की सुविधा 2 जुलाई से 7 जुलाई तक खुली रहेगी। च्वाइस लॉकिंग सुविधा 7 जुलाई को शाम 4 बजे से शुरू होकर 11.55 बजे तक चलेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 8 जून से 9 जुलाई तक चलेगी। सीट आवंटन परिणाम 10 जुलाई, 2024 को घोषित किया जाएगा।

NEET MDS Counselling 2024 MCC

एमसीसी ने उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने NEET MDS 2024 NBE फॉर्म में PwD कोटा के तहत खुद को पंजीकृत किया है, उन्हें सूचित किया जाता है कि नामित विकलांगता NEET स्क्रीनिंग केंद्रों द्वारा PwD प्रमाणपत्र बनाने के लिए PwD पोर्टल अब खुला है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट पर अपलोड किए गए नोटिस को देख सकते हैं।

NEET MDS Counselling 2024 Eligibility

NEET MDS काउंसलिंग 2024 के कुल चार राउंड होंगे और पूरी प्रक्रिया 14 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। सीटों की रिक्तियों के आधार पर राउंड की संख्या अलग-अलग होगी। NEET MDS 2024 काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जो कटऑफ अंक प्राप्त करके परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article