एजुकेशन

NEET 2023: जानें कब तक जारी होगा नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन, 7 मई को होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 13, 2023, 02:20 PM IST

NEET 2023, NEET UG Notification 2023: नीट यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अप्लाई कर सकेंगे।

Image

NEET 2023

Photo : iStock

NEET 2023, NEET UG Notification 2023: नीट यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET UG) 2023 का नोटिफिकेशन फरवरी के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG Exam 2023 के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

NEET UG 2023 Date: कब होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2023 Date) का आयोजन 7 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक हुई थी।

NEET UG 2023 Exam: क्या होनी चाहिए आयु

बीते साल नीट यूजी के लिए अधिकतम आयु सीमा हटा दी गई थी। हालांकि, अभ्यर्थी की आयु 17 साल से कम नहीं होनी चाहिए। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी नीट यूजी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply online for NEET UG 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें ओर आवेदन शुल्क जमा कर दें।
NEET UG 2023: यहां मिलेगा दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से अंडर ग्रैजुएट मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article