एजुकेशन

NCERT WhastsApp Channel: एनसीईआरटी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, छात्रों को मिलेंगे जरूरी अपडेट्स

NCERT WhatsApp Channel: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों तक पहुंच और मजबूत करने करने के लिए NCERT ने आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च कर दिया है। इस चैनल के माध्यम से नोटिस, ट्रेनिंग प्रोग्राम, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक जानकारी सब मिलेगी।

Image

एनसीईआरटी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल (Photo-Canva)

NCERT WhatsApp Channel: समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी तेजी के साथ बढ़ रही है। यहां हमारा बच्चों को दिए जाने वाली एजुकेशन से नहीं बल्कि NCERT की कदम से है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों तक अपनी पहुंचा आसान और प्रभावी बनाई है। जी हां, छात्रों और शिक्षकों के साथ अब अभिभावकों तक पहुंच आसान बनाने के लिए NCERT की आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। इसका एड को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक जानकारी सीधे यूजर को मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचना है, ताकि उन्हें आसानी से सारी जानकारी मिल सके।

NCERT की यह व्हाट्सएप चैनल क्यों खास है?

मोबाइल, इंटरनेट के इस दौर में लोग फोन की स्क्रीन पर अपना सबसे अधिक समय बिताते हैं। व्हाट्सएप चैनल के इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में कई महत्वपूर्ण फीचर्स एड किए गए हैं, जिससे शिक्षा तक छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की पहुंच भी आसान हो गई है।

व्हाट्सएप चैनल पर मिलेंगे सारे नए अपडेट

एनसीईआरटी के इस नए व्हाट्सएप चैनल पर आपको नोटिस, परीक्षा संबंधित जानकारी के साथ अन्य आवश्यक सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और सबसे पहले प्राप्त होगी।

पढ़ने के लिए लाभकारी साबित होगा ऐप

एनसीईआरटी के इस नए चैनल के माध्यम से छात्रों तक ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट और अन्य महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री पहुंच पाएगी। उसके डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर बच्चे आसानी से पढ़ाई कर पाएंगे।

शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

बता दे कि इस ऐप के माध्यम से न केवल छात्रों को अध्ययन सामग्री मिलेगी, बल्कि यह शिक्षकों के लिए भी उतना भी फायदेमंद है। आयोजित होने वाली वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स की जानकारी इस चैनल के माध्यम से उन्हें आसानी से मिल जाएगी। इस एप पर शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी की नई योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी।

कैसे जुड़े NCERT व्हाट्सएप चैनल से?

इस चैनल से जुड़ने के लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि व्हाट्सएप के अपडेट टैब पर जाना है। वहां FIND चैनल पर क्लिक करना है और NCERT का नाम सर्च करना है। ब्ल्यू टीक वाले चैनल मिलने पर फॉलो के बटन पर क्लिक कर उसे जुड़ सकते हैं। इस चैनल की सबसे खास बात ये है कि इसमें आप अन्य लोगों के नंबर नहीं देख सकते हैं और न ही वह आपका नंबर देख सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article