एजुकेशन

NCERT ने कक्षा 3 से 12 तक के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष मॉड्यूल जारी किया

NCERT Introduces New Chapter on Operation Sindoor: एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है, लेकिन ये केवल कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों के लिए होगा। इस मॉड्यूल में न सिर्फ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी है, बल्कि बच्चों को ये समझने का भी मौका मिलेगा कि इसकी जरूरत क्यों थी।

Image

NCERT ने कक्षा 3 से 12 तक के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष मॉड्यूल जारी किया

NCERT Introduces New Chapter on Operation Sindoor: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है, लेकिन ये केवल कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों के लिए होगा। इस मॉड्यूल में न सिर्फ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी है, बल्कि बच्चों को ये समझने का भी मौका मिलेगा कि इसकी जरूरत क्यों थी। इसलिए अगर आपका बच्चा कक्षा 3 से 12वीं के बीच है और एनसीईआरटी की किताबें पढ़ता है, तो ये खबर आपको पूरी पढ़नी चाहिए।

पाकिस्तान की भूमिका उजागर

इस विशेष मॉड्यूल में बताया गया है कि पाकिस्तान ने भले ही पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया हो, लेकिन ये हमला सीधे उसकी सेना और सियासी लीडरशिप के आदेश पर हुआ था। NCERT ने ये भी बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, बल्कि शांति की रक्षा करने और शहीद हुए लोगों के सम्मान में उठाया हुआ कदम था।

भाषा एजेंसी पर मौजूद खबर के अनुसार, पाठ में लिख है ''ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य अभियान नहीं, बल्कि शांति की रक्षा और शहीद हुए लोगों के सम्मान का वादा है।''

भाषा एजेंसी पर मौजूद खबर के अनुसार, पाठ में लिख है ''पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया, लेकिन इसके लिए सीधे तौर पर उसके सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व ने आदेश दिया था''

जबकि पीटीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है 'NCERT releases special module on Operation Sindoor for classes 3 to 12'

जानें क्या था मामला

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में उस समय आतंकी हमला हुआ, जब सैकड़ो भारतीय वहां छुट्टियां मनाने गए थे। इस हमले मेंं 26 निर्दोष लोग मारे गए, जिनमें एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था। अब ये जो नया मॉड्यूल या पाठ शुरू किया गया है, इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य लीडरशिप के आदेश पर ये हमला हुआ, हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इनकार किया।

ऑपरेशन सिंदूर ही क्यों

इस मॉड्यूल में बताया गया है कि भारत के जवाब को 'ऑपरेशन सिंदूर' इसलिए नाम दिया गया ताकि शहीद सैनिकों की पत्नियों के त्याग और दर्द को सलाम किया जा सके।

भारत का जवाब क्या था?

  • 7 मई 2025 को भारत ने पाकिस्तान और पीओजेके (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और एयर स्ट्राइक की।
  • 9 टारगेट चुने, जिनमें से 7 को सेना और 2 (मुरीदके और बहावलपुर) को एयरफोर्स ने तबाह किया।
  • केवल 22 मिनट चले इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकवादी ढेर किए गए।
  • खास बात ये रही कि स्ट्राइक में किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

पाकिस्तान की नाकाम कोशिश

ऐसा नहीं था कि पाकिस्तान ने जवाब नहीं दिया, लेकिन उसने अपने ड्रोन से एयरबेस पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (S-400, आकाश, MRSAM) ने 100 प्रतिशत सभी ड्रोन को मार गिराया, उनका एक भी बिस्फोटक भारतीय जमी पर गिरने नहीं दिया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article