NEET PG Admit Card 2025: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) आज 31 जुलाई, 2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में बारकोडेड/क्यूआर कोडेड एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, एक वैध पहचान पत्र और स्थायी/अनंतिम SMC/MCI/NMC पंजीकरण की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें नीट पीजी एडमिट कार्ड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
चरण 2: अब, परीक्षा अनुभाग से NEET PG चुनें।
चरण 3: उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 4: NEET PG 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: हॉल टिकट की PDF देखें और डाउनलोड करें।
चरण 6: परीक्षा के लिए इसे सुरक्षित रखें।
कैसा होगा नीट पीजी का पेपर
NEET PG 2025 प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प/विचलन विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से 3 घंटे 30 मिनट के भीतर सही/सर्वोत्तम/सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा।
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड नोटिस जारी करने से पहले NBEMS ने एक और नोटिस जारी करके यह जानकारी दी थी की एनबीईएमएस ईमेल या एसएमएस के जरिए परीक्षा संबंधी कोई सूचना नहीं भेजती है। नीट पीजी 2025 की परीक्षा 03 अगस्त 2025 दिन रविवार को देश के 233 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी।
