National Youth Day 2025 National Youth Day 2025, History, Theme, Significance, Swami Vivekanand Birth Anniversary: देश में हर साल 12 जनवरी (12 January) के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है। इस दिन युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस होता है। स्वामी विवेकानन्द की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 में 'अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया गया और बाद में भारत सरकार ने साल 1984 में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
National Youth Day History: युवा दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय युवा दिवस प्रसिद्ध दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। पहली बार 1985 में इस मनाया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, कार्यों और भारत के युवाओं के लिए उनके स्थायी दृष्टिकोण को याद किया जाता है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और प्रेरक वक्ता स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आज भी प्रेरित करने का काम करते हैं।
National Youth Day Importance: युवा दिवस का महत्व
12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर युवाओं पर केंद्रित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य भारत के युवा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत करवाना है। युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। जानें इस बार की थीम।
National Youth day 2025 theme: युवा दिवस 2025 की थीम
राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम है "राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण।" इस बार युवा दिवस पर जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी क्षमताओं और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवा दिवस 2024 का विषय "एक सतत भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना" था। राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का नारा था "उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो।"राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 का नारा था "उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो।"
