National Youth Day Speech 2023 in Hindi: राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है और कई मायनों में इसका उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आज के युवाओं के अंदर स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को विकसित करना है। इस अवसर पर भारत के कई शहरों में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक रक्तदान शिविर आयोजित होते हैं और साथ ही अंग दान शिविर जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। यूएस यानी संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी सहित कई अन्य देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।
स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और दर्शन को अन्य देशों में भी फैलाते हैं। स्वामी विवेकानंद की ओर से स्थापित गैर सरकारी संगठनों में से एक रामकृष्ण मिशन भी उत्साह और भक्ति के साथ देश के कई हिस्सों में राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन मनाता है।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्रों के लिए भाषण: राष्ट्रीय युवा दिवस के इस अवसर पर देश का हर युवा स्वामी विवेकानंद के दार्शनिक विचारों व भाषणों को सुनने के बाद प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता। उन्होंने भारत को विश्व मंच से अपने भाषणों की ओर से गौरान्वित किया और अध्यात्म चिंतन, देशप्रेम को सही अर्थों में लोगों को समझाया। स्वामी जी ने कहा था कि भारत एक युवाओं का देश है और इस देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत स्वामी जी के अलावा और कोई नहीं हो सकता।
स्वामी विवेकानंद को 'भारत का राष्ट्रीय संत' कहा जाता है। युवाओं को स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए, इससे समाज और देश का हित तो होगा ही, इसके अलावा साथ में उस व्यक्ति का जीवन भी अच्छी तरह से संवर जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एकजुट करना, प्रोत्साहित करना, प्रेरित करना और सक्रिय होना है।
इस महोत्सव में देश के हर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं को शामिल करना है। वैश्विक और स्थानीय स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करना है, जिससे कि विशेषज्ञों की ओर से भविष्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सके।
साल 1985 से राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन यानी 12 जनवरी को हर साल रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के साथ ही उनकी शाखा केंद्रों पर स्वामी जी के प्रति काफी श्रध्दा के साथ आयोजन होता है।
इसके अलावा कई जगहों पर इस दिन होम, मंगल आरती, ध्यान, भक्ति-गीत, धार्मिक प्रवचन और संध्या आरती आयोजन भी किए जाते है। देश की लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
