एजुकेशन

National Teacher Awards 2024: नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए आवेदन जारी, जल्द करें अप्लाई, जानें कैसे होता है चयन

National Teacher Awards 2024 Application: भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से बेस्ट टीचर चुने जाते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाना होगा।

Image

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

Photo : Times Now Digital

National Teacher Awards 2024 Application: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से हर साल देश के विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का आयोजन होता है। इस साल National Teacher Awards 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 15 जुलाई 2024 तक का समय गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कई शर्तें रखी गई हैं। जो कैंडिडेट्स इसमें आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

National Teacher Awards 2024 के लिए करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाएं।
  • अब पहले ही पेज पर Latest Updates पर जाएं।
  • इसके बाद NATIONAL TEACHER'S AWARDS के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन कर सकते हैं।
  • आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कैसे होता है चयन?

इस साल 50 शिक्षकों का चयन तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया अर्थात जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। यह पुरस्कार 5 सितंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उन शिक्षकों का चयन किया जाएगा जो बच्चों को नवीन और रोचक तरीकों से पढ़ा रहे हैं

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से बेस्ट टीचर चुने जाते हैं। इसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है। इसके लिए चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। ऑनलाइन नामांकन के बाद जिला स्तरीय समिति 16 जुलाई से 25 जुलाई तक शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट कर अपनी रिपोर्ट राज्य स्तरीय समिति को भेजेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article