एजुकेशन

National Science Day Essay, Theme: कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, ऐसे लिखें नेशनल साइंस डे पर शानदार निबंध

National Science Day Essay, Nibandh, Theme In Hindi: भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया (National Science Day Essay In Hindi) जाता है। इस दिन को महान वैज्ञानिक सी.वी रमन की खोज रमन प्रभाव के सम्मान में मनाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए नेशनल साइंस डे पर निबंध लेकर आए हैं।

Image

National Science Day Essay, Theme In Hindi: यहां पढ़ें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शानदार निबंध

National Science Day Essay, Nibandh, Theme In Hindi: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भारतीय इतिहास में विशेष (National Science Day Essay) महत्व है। हर साल इस दिन को भारत के महान वैज्ञानिक सी.वी रमन की खोज रमन प्रभाव के सम्मान में मनाया (National Science Day Essay In Hindi) जाता है। रमन प्रभाव की खोज सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी। यही कारण है कि हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसके लिए उन्हें साल 1930 में भौतिकी के नॉबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रमन प्रभाव ने भारतीय विज्ञान को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई थी।

देश में पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 1987 को मनाया गया था। इस दिन को स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन के महत्व व इतिहास की जानकारी के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए नेशनल साइंस डे पर शानदार निबंध लेकर आए हैं। इस तरह निबंध लिखकर आप पूरे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

National Science Day Theme 2025: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम 2025

इस वर्ष नेशनल साइंस डे के थीम की बात करें तो विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना (Empowering Indian Youth For Global Leadership In Science And Innovation For Viksit Bharat) इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है।

National Science Day Essay In Hindi: नेशनल साइंस डे पर सबसे सरल व शानदार निबंध

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर निबंध लिखते समय सबसे पहले रमन प्रभाव की खोज करने वाले भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन जी का जिक्र करें। बता दें सीव रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था। सीवी रमन भौतिकी में नोबल पुरस्कार पाने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

कहा जाता है कि एक बार सीवी रमन लंदन से भारत आ रहे थे, तब हवाई जहाज से समुद्र के जल को नीला देखकर उनके मन में जिज्ञासा हुई कि आखिर ये जल नीला क्यों है। इस पर उन्होंने भारत आकर रिसर्च किया। इस खोज को रमन इफेक्ट यानी रमन प्रभाव का नाम दिया गया। दरअसल रमन प्रभाव यह कहता है कि जब प्रकाश की एक तरंग एक द्रव से निकलती है तो इसका कुछ भाग एक ऐसी दिशा में प्रकीर्ण हो जाता है जो आने वाली तरंग की दिशा से अलग होता है। यही कारण है कि समुद्र के जल और आसमान का रंग नीला दिखाई देता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article