National Mathematics Day 2022: राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है? आपने श्रीनिवास रामानुजन का नाम सुना होगा, जो कि भारत के महान गणितज्ञ थे। इनकी जयंती को हर साल 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे मनाया जाता है, इस दिन की घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2012 में की थी।
Srinivasa Ramanujan का जन्म 22 दिसंबर वर्ष 1887 में तमिलनाडु के इरोड में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ और गणित में उनके महान योगदान के कारण इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत हुई, बता दें राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 के लिए कोई विशिष्ट थीम नहीं होती है। इस दिन का उद्देश्य केवल लोगों को गणित के महत्व के बारे में बताना है।
राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास
पहली बार राष्ट्रीय गणित दिवस 12 दिसंबर को मनाया गया था। Srinivasa Ramanujan ने कुछ असाधारण समीकरणों को हल किया और अपने गणितीय विश्लेषण को भी सबके सामने रखा। इन्हें सिर्फ राष्ट्र नहीं बल्कि दुनियाभर में महानतम गणितज्ञों की श्रेणी में रखा जाता है।
Srinivasa Ramanujan की कुछ उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने डाइवर्जेंट सीरीज, हाइपरजियोमेट्रिक सीरीज, रीमैन सीरीज, एलिप्टिक इंटीग्रल्स के कार्यात्मक समीकरणों पर अपने सिद्धांत बनाए। वर्ष 1911 में उनके पत्र प्रसिद्ध होने लगे और इसी वर्ष जर्नल ऑफ द इंडियन मैथमेटिकल सोसाइटी में जारी भी हुए। कुछ साल बाद उन्हें ब्रिटेन में लंदन मैथमेटिकल सोसाइटी के सदस्य के रूप में शामिल होने का बुलाया अया और वे रॉयल सोसाइटी के सबसे कम उम्र के फेलो बन गए।
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस? इस दिन देश भर के विभिन्न स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कॉलेज, कोचिंग सेंटर या अन्य किसी शैक्षणिक संस्थानों में गणित विषय से संबंधित तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते है कि Srinivasa Ramanujan ने मात्र 32 साल की उम्र में ही दुनिया को छोड़ दिया था। उन्हें क्षय रोग और गंभीर यप से विटामिन की कमी हो गई थी।
