एजुकेशन

National Doctors Day 2024 Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सबसे दमदार हिन्दी निबंध, जरूर शामिल करें ये बातें

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है): देश में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर अगर आप किसी निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो आज हम आपको डॉक्टर्स डे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम बताएंगे।

Image

National Doctor's Day 2024 Essay

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है): मानव जीवन में एक डॉक्टर का महत्व भगवान से कम नहीं होता है। जब भी हम अस्वस्थ महसूस करते हैं तो सबसे पहले ख्याल डॉक्टर का ही आता है। हर छोटी समस्या से लेकर बड़ी बीमारी तक का इलाज डॉक्टर के पास होता है। डॉक्टर को हमारे समाज का सुपरहीरो माना जाता है। उनकी वजह से हर रोज न जाने कितने लोगों को जीवनदान मिलता है। ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024) मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों में कई बार निबंध प्रतियोगिता (National Doctor's Day 2024 Essay) का भी आयोजन किया जाता है। अगर आप भी नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 निबंध प्रतियोगिता (National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi) में भाग लेने जा रहे हैं तो आज हम आपको इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम बताएंगे।

National Doctor's Day 2024 Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है

देश में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। यह खास दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को 80 साल की उम्र में हुआ था। वह मुश्किल समय में कई राहत कार्यों का हिस्सा बने थे। ऐसे में उनके तमाम योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि डॉ. बीसी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

National Doctors Day 2024

National Doctors Day 2024

National Doctor's Day 2024 Hindi Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम

नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत 1991 में हुई थी। तब से हर साल 1 जुलाई का दिन देश के डॉक्टर्स को समर्पित होता है। हर साल यह खास दिन एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर्स 2024 की थीम (National Doctor's Day 2024 Theme) 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' (Healing Hands, Caring Hearts) है। यह थीम डॉक्टरों द्वारा दिखाए जाने वाले समर्पण व करुणा और अपने जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है।

National Doctor's Day 2024

National Doctor's Day 2024

National Doctor's Day 2024: Quotes & Wishes

  • एक डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये लोगों को हंसाते हुए भेजता है।
  • एक अच्छा डॉक्टर दवा कम, ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है।
  • जब हम अपनी सारी उम्मीदें खो देते हैं, तब हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने की जादुई शक्ति केवल डॉक्टर के पास ही होती है।
  • ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नहीं कर पाते इसलिए इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।
  • संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है, जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है। जैसे वह भगवान से दुआ कर रहा है।
  • सच कहते हैं जीवन जीना एक कला है। कई बार मौत के करीब से आपको वापस लाने वाला डॉक्टर उसकी सही कीमत बता जाता है।
  • जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं। जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं। जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद करते हैं।
ये भी पढ़ें: जुलाई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

National Doctor's Day 2024: डॉक्टर के पेशे को सलाम

नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। यह खास दिन उन्हें उनके काम के लिए धन्यवाद व सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जश्न मनाने का दिन है, जो बड़े पैमाने पर समाज की सेवा कर रहे हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article