एजुकेशन

July School Holidays List: जुलाई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

School Holidays in July 2024: सभी जगहों पर गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और अब स्कूलों के खुलने का वक्त आ गया है। जुलाई महीने में स्कूलों की ओर से अपने मैनेजमेंट के आधार पर भी अवकाश दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से सभी छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब-कब स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Image

School Holidays in July

Photo : iStock

School Holidays in July 2024: आने वाले जुलाई के महीने में सप्ताहिक छुट्टी के अलावा कुछ ही दिन स्कूल और कॉलेज में छुट्टियां होने वाली हैं। जून के महीने को गर्मी छुट्टियों का महीना कहा जाता है। इसमें लगभग सभी जगहों पर गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं और अब स्कूलों के खुलने का वक्त आ गया है। उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से सभी छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में जुलाई का महीना कितनी छुट्टियां लेकर आ रहा है इसके बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब-कब स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

जुलाई 2024 में कब-कब बंद रहें स्कूल

  • हर महीने की तरह स्कूलों में जुलाई में भी चार दिन का साप्ताहिक अवकाश (Week Off) तो रहेगा।
  • स्कूलों की ओर से अपने मैनेजमेंट के आधार पर भी अवकाश दिए जाएंगे।
  • रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
  • सरकारी तौर पर देखा जाए तो चार रविवार (Sunday) के साथ एक दिन का और अवकाश मिलेगा।
  • 17 जुलाई बुधवार को मुहर्रम के मौके पर भी पूरे भारत में स्कूल बंद रहेंगे।
  • कई जगहों पर बच्चों को लिए महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां होती हैं।

July Holidays List

  • 7 जुलाई: पहला रविवार (First Sunday)
  • 13 जुलाई: पहला शनिवार (First Saturday)
  • 14 जुलाई: दूसरा रविवार (Second Sunday)
  • 7 जुलाई: मुहर्रम (Muharram 2024)
  • 21 जुलाई: तीसरा रविवार (Third Sunday 2024)
  • 27 जुलाई: चौथा शनिवार (Forth Saturday)
  • 28 जुलाई: चौथा रविवार (Forth Sunday)

लंबा वीकेंड नहीं

आप जुलाई में लंबे वीकेंड (July Govt Holiday 2024) आधार पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस दौरान कोई लंबा वीकेंड नहीं मिलेगा। 15, 16 जुलाई की छुट्टी लेते हैं तो आपको 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पांच दिन की लंबी छुट्टी मिल जाएगी। वहीं ओडिशा में 7 जुलाई को रथयात्रा के अवसर पर छुट्टियां दी की हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article