Mumbai University Result 2026 OUT: मुंबई यूनिवर्सिटी ने 2026 के कई यूजी और पीजी कोर्सों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इनमें MA English Studies, BCom, BArch, MMS, MSc Life Sciences, Bio-Technology, TYBA, MA Arabic, BMM समेत कई अन्य कोर्स शामिल हैं। ये परीक्षाएं दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थीं। छात्र अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mumresults.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके अपने mumresults.in रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मुंबई यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026, Mumbai University Result 2026 Kaise Dekhen
ताज़ा अपडेट के अनुसार, मुंबई यूनिवर्सिटी ने विभिन्न UG और PG प्रोग्रामों के रिजल्ट जारी किए हैं। छात्र यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल- mumresults.in पर जारी किए गए मुंबई यूनिवर्सिटी रिजल्ट की लिस्ट देख सकते हैं।
Mumbai University Result 2026 Step to Check
उम्मीदवार विभिन्न UG और PG कोर्सों के वार्षिक/सेमेस्टर रिजल्ट की सूचना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 कैसे देखें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in / mumresults.in पर जाएं। (Mumbai University Result 2026 link)
- इसके बाद ‘Students’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘Results’ विकल्प चुनें।
- यहां अपने कोर्स का नाम चुनें और उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
मुंबई यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग कोर्सों के रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए हैं, इसलिए छात्र आसानी से घर बैठे अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
