एजुकेशन

Ajit Pawar Demise: उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राजकीय शोक, मुंबई यूनिवर्सिटी ने कैंसिल किया एग्जाम

Mumbai University Rescheduled Exam After Ajit Pawar Demise: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के मद्देनजर राज्य में अवकाश और तीन दिन के शोक की घोषणा की है। इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय ने आज 28 जनवरी को दोपहर के सत्र में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है।

Mumbai University Cancelled Exam: अजित पवार के निधन के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द

Mumbai University Cancelled Exam: अजित पवार के निधन के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द

Mumbai University rescheduled exam after Ajit Pawar Demise: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह निधन हो गया। उप मुख्यमंत्री पवार मुंबई से पुणे जा रहे थे। उनका विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतर रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार नहीं रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के मद्देनजर राज्य में अवकाश और तीन दिन के शोक की घोषणा की है। इसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय ने आज 28 जनवरी को दोपहर के सत्र में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- “वाणिज्य और प्रबंधन, कला और शिक्षा से संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के निदेशक को सूचित किया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजीत आशाताई अनंतराव पवार के बुधवार, 28 जनवरी 2026 को हुए दुखद निधन के कारण 28 जनवरी 2026 की दोपहर को होने वाली परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया गया है।” इसमें आगे कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

विमान हादसे में हुआ निधन

बता दें कि उप मुख्यमंत्री पवार मुंबई से पुणे जा रहे थे, जहां उन्हें चल रहे जिला परिषद चुनावों के लिए चार प्रचार रैलियों में भाग लेना था। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतगणना 7 फरवरी को निर्धारित है। डीजीसीए के अनुसार, अजित पवार के साथ 2 अन्य कर्मी (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू सदस्य (पीआईसी+एफओ) थे। वे वीएसआर एविएशन द्वारा संचालित लीयरजेट 45 विमान में सवार थे। सूत्रों के अनुसार, विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतर रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें विमान सवार सभी का निधन हो गया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article