एजुकेशन

MPSC Prelims Exam 2024: स्थगित हो गई 25 अगस्त को आयोजित होने वाली एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

MPSC Prelims Exam 2024 Postponed News: महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। 25 अगस्त को होने वाली एमपीएससी परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है।

Image

MPSC Prelims Exam 2024 New Date

MPSC Prelims Exam 2024 Postponed News in Hindi: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने बृहस्पतिवार 22 अगस्त को हाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन स्थगित कर दिया है। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन इस 25 अगस्त को किया जाना था। राज्य परीक्षा के उम्मीदवारों ने 25 अगस्त को होने वाली आईबीपीएस परीक्षा के साथ सिविल सेवा परीक्षा के टकराव पर चिंता जताई। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने उम्मीदवारों का समर्थन किया और कहा कि अगर सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो वह विरोध में शामिल होंगे।

शरद पवार ने अपना समर्थन साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, "एमपीएससी परीक्षा देने वाले छात्रों के हितों पर विचार करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है... हालांकि, ऐसा लगता है कि शासक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कल (गुरुवार) तक, अगर सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है, तो मैं आंदोलन स्थल पर जाऊंगा और उम्मीदवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन में भाग लूंगा।"

MPSC Prelims Exam 2024 Postponed

आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। एमपीएससी ने कहा कि आगामी दिनों में नयी तारीख की घोषणा की जाएगी।

IBPS परीक्षा से टकराव

आयोग द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी 20 अ्रगस्त की रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे हैं क्योंकि उसी दिन लिपिक पदों के लिए भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (आईबीपीएस) परीक्षा भी है।

MPSC Prelims Exam 2024 New Date

एमपीएससी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज एक बैठक में, महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।’’

भाषा इनपुट के साथ
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article