एजुकेशन

MPPSC PCS Recruitment 2023: एमपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के लिए आज से करें अप्लाई, जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

MPPSC PCS Recruitment 2023, MPPSC PCS Prelims Exam 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

MPPSC PCS Recruitment 2023

Photo : iStock

MPPSC PCS Recruitment 2023, MPPSC PCS Prelims Exam 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आज यानी 22 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

MPPSC PCS Prelims Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 70 पद, ईडब्ल्यूएस के 22 पद, ओबीसी के 55 पद, एससी के 36 पद और एसटी के 44 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

MPPSC PCS Exam 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply for MPPSC PCS Exam 2023

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीसीएस एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

MPPSC PCS Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

एमपीपीएससी पीसीएस एग्जाम 2023 के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article