MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आने वाले महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का नया और संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने मई से लेकर नवंबर 2026 तक होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं। लंबे समय से परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। अब अभ्यर्थी नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
MPPSC के नए शेड्यूल के अनुसार सबसे पहले 17 मई 2026 को सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित सीटें तय की गई हैं। आयोग के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 12 हजार उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
चार शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
सहायक कुल सचिव परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर जवाब भरने होंगे। आयोग ने बताया है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। यानी गलत जवाब देने पर अंक काटे जाएंगे।उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
एमपीपीएससी ने परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
MPPSC Exam Calendar 2026
जुलाई से शुरू होंगी सहायक प्राध्यापक परीक्षाएं
सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 कई चरणों में आयोजित की जाएगी।
| पहला चरण | 12 जुलाई |
| दूसरा चरण | 2 अगस्त |
| तीसरा चरण | 30 अगस्त |
| चौथा चरण | 18 अक्टूबर |
सितंबर में होंगी बड़ी परीक्षाएं
सितंबर महीना एमपीपीएससी उम्मीदवारों के लिए काफी अहम रहने वाला है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर तक किया जाएगा। इसके अलावा:
- 20 सितंबर - सहायक नगर नियोजक परीक्षा और विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा
- 27 सितंबर - राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा
अक्टूबर और नवंबर में भी जारी रहेगा एग्जाम शेड्यूल
अक्टूबर और नवंबर में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होंगी।
| 4 अक्टूबर | आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा |
| 18 अक्टूबर | सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा |
| 22 नवंबर | 22 नवंबर – सहायक संचालक किसान कल्याण परीक्षा |
| 22 नवंबर | वैज्ञानिक अधिकारी पदों की परीक्षा |
नए परीक्षा कैलेंडर के जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपनी पढ़ाई और तैयारी की रणनीति बेहतर तरीके से बना सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी मिलती रहे।
