एजुकेशन

MP Assistant Town Planner Recruitment : असिस्टेंट टाउन प्लानिर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

MP Assistant Town Planner Recruitment: जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बहुत जल्दी ही आवेदन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की जाएगी।

Image

MPPSC Vacancy 2026

MPPSC Town Planner Vacancy : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में नगरीय विकास विभाग ने असिस्टेंट टाउन प्लानिर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बहुत जल्दी ही आवेदन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती ? MPPSC ATP Recruitment :

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) परीक्षा के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती 39 पदों के लिए है। MPPSC एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी न्यूनतम उम्र 21 साल है और अधिकतम उम्र सीमा 1 जनवरी 2027 तक 40 साल रखी गई है। उम्मीदवारों को MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2026 की पूरी डिटेल्स चेक करनी चाहिए।

उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्लानिंग में बैचलर डिग्री (4 साल की अवधि) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से टाउन प्लानिंग / अर्बन प्लानिंग / सिटी प्लानिंग / हाउसिंग प्लानिंग / रूरल प्लानिंग / इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग / रीजनल प्लानिंग / ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग / लैंडस्केप आर्किटेक्चर / अर्बन डिजाइन / एनवायरनमेंटल प्लानिंग में पोस्टग्रेजुएट डिग्री (एम.प्लान) या ए.आई.टी.पी. परीक्षा पास की होनी चाहिए। ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन में बी.ई. या एम.ई. स्वीकार्य नहीं है।

कैसे करें अप्लाई How to Apply for MPPSC ATP Vacancy

  • उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करें।
  • 20 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 के बीच सबमिट करें।
  • फीस ऑनलाइन या MP ऑनलाइन कियोस्क के जरिए पेमेंट करें।
  • करेक्शन विंडो में गलतियों को (अगर कोई हों) ठीक करें।
  • सुनिश्चित करें कि एलिजिबिलिटी आखिरी तारीख तक पूरी हो जाए।
भर्ती के लिए कम से कम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क कगा भुगतान भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या MP ऑनलाइन कियोस्क कैश के माध्यम से किया जा सकता है। विलंब शुल्क ₹3000 (20.03.2026 से 26.03.2026) / ₹25000 (27.03.2026 से 26.08.2026) वसूला जाएगा।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article