एजुकेशन

Mp Board Result 2023 Date: इस दिन पूरी होगी मूल्यांकन प्रक्रिया, जानें कब जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 4, 2023, 08:48 AM IST

MPBSE MP board class 10th and 12th results date: एमपी बोर्ड के छात्र तैयार हो जाएं, क्योंकि रिजल्ट डेट को लेकर जल्द ही खबर आने वाली है। MPBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा होने के बाद आप mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से स्कोर देख सकेंगे।

Image

एमपी बोर्ड का रिजल्ट 2023

The Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE MP board class 10th and class 12th results 2023 को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने वाली है, इसके बाद कभी भी MPBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 की घोषणा की जा सकती है। एक बार घोषणा होने के बाद आप mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से स्कोर देख सकेंगे।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MPBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के संकेत मिल गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, एमपी बोर्ड ने कक्षा 12 के लिए मूल्यांकन पूरा कर लिया है और जल्द ही सरकार बोर्ड के परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर देगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने में इस बार थोड़ी सी देर हो रही है, क्योंकि पिछले साल 29 अप्रेल को एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की गई थी।

कब पूरा होगा मूल्यांकन

रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए एमपीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस सप्ताह के अंत तक पूरा होने वाला है। यानी इसके बाद आप रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करेंगे। MP BOARD RESULT 2023 स्कोरकार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की सूची देखें

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in

MP 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें - HOW TO CHECK MP 10TH, 12TH RESULT 2023

  • एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए, सभी छात्रों को आधिकारिक साइट के होमपेज पर, “MP Board Class 10th Result 2023” और 'MP Board Class 12th Result 2023' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण
  • इसे सबमिट करने पर, आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।

इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article