MP School Holiday List 2023: साल 2022 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अगले साल के लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए सबसे पहले नजर छुट्टियों पर जाती है। विभिन्न राज्य सरकारों ने अगले साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। अगर आप भी अगले साल घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां छुट्टी की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
साल 2023 की स्कूल हॉलीडे लिस्ट के अनुसार 365 दिनों में से 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जिसमें 53 रविवार भी शामिल है। इसके अलावा गर्मी और ठंडी की छुट्टी अलग से मिलेगी। स्टूडेंट्स यहां अगले साल के लिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
| Date | Event | Day |
| 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस | गुरूवार |
| 5 फरवरी | मो. हजरत अली जन्मदिवस | रविवार |
| 18 फरवरी | महाशिवरात्रि | शनिवार |
| 7 मार्च | होलिका दहन | मंगलवार |
| 8 मार्च | होली | बुद्धवार |
| 30 मार्च | राम नवमी | गुरूवार |
| 04 अप्रैल | महावीर जयंती | मंगलवार |
| 07 अप्रैल | गुड फ्राइडे | शुक्रवार |
| 14 अप्रैल | डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस | शुक्रवार |
| 22 अप्रैल | ईद उल फितर | शनिवार |
| 05 मई | बुद्ध पूर्णिमा | शुक्रवार |
| 29 जून | बकरीद | गुरूवार |
| 29 जुलाई | मोहर्रम | शनिवार |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस | मंगलवार |
| 31 अगस्त | रक्षाबंधन | गुरूवार |
| 07 सितम्बर | जन्माष्टमी | गुरूवार |
| 28 सितम्बर | बारावफात | गुरूवार |
| 02 अक्टूबर | गांधी जयंती | सोमवार |
| 23 अक्टूबर | महानवमी | सोमवार |
| 24 अक्टूबर | विजयादशमी | मंगलवार |
| 12 नवंबर | दीपावली | रविवार |
| 13 नवंबर | गोवर्धन पूजा | सोमवार |
| 15 नवंबर | भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती | बुद्धवार |
| 27 नवंबर | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा | सोमवार |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस | सोमवार |
मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित की है। जिसके अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक होगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
