एजुकेशन

MP PPT 2023: बिग अपडेट! 10वीं के आधार पर होगा एमपी पॉलिटेक्निक में दाखिला, नहीं होगी पीपीटी परीक्षा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 06:28 PM IST

MP Polytechnic Admission इस बार भी एमपी बोर्ड 10वीं पास छात्रों को पॉलिटेक्निक के लिए कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए पीपीटी परीक्षा नहीं देनी होगी। यहां अभ्यर्थी 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर दाखिला ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल पर एक नजर जरूर डालें।

Image

MP Polytechnic Admission: 10वीं के आधार पर होगा एमपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन

MP Polytechnic Admission: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास कर पॉलिटेक्निक मे दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) इस बार भी प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन (MP PPT Application Form) नहीं करेगा। ऐसे में पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग समेत विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन 10वीं की परीक्षा के आधार पर दिया जाएहा। एमपीईएसबी कटऑफ के जरिए एडमिशन ले (MP PPT Registration) सकता है।

बता दें मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड पहले प्रत्येक वर्ष प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन करवाता था, इसके जरिए पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाता था, लेकिन कोरोना काल के बाद से पीपीटी परीक्षाएं नहीं आयोजित की जा रही हैं। हालांकि इसके लिए एमपीईएसबी ने शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा समेत अन्य मानदण्ड निर्धारित किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

MP Polytechnic Admission: शैक्षणिक योग्यता

एमपी पॉलिटेक्निक समेत अन्य डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में विज्ञान व मैथ्स के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। सात ही कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आयू सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए उममीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

MP PPT Application Form 2023: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले mptechedu.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP PPT Form 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Polytechnic Admission: ये दस्तावेज अनिवार्य

  1. 10वीं की मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  4. सिग्नेचर
  5. डोमिसाइल
  6. जाति प्रमाण पत्र

बता दें अभी मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पॉलिटेक्निक समेत अन्य डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। यहां आवेदन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आते ही आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article