एजुकेशन

MP Police Constable Recruitment 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आज करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 26, 2023, 05:36 PM IST

MP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए (MP Police Constable Application 2023) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 26 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

MP Police Recruitment 2023

Photo : iStock

MP Police Constable Recruitment 2023: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर आज यानी 26 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

MP Police Constable Bharti 2023: ऐसे होगा चयन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यान के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 12 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

MP Police Constable Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply online for MP Police Constable Recruitment 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल की आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूर दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
MP Police Constable Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 560 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को 310 रुपए देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article