एजुकेशन

MP DElEd Result 2024: घोषित हुए एमपी डी एल एड परीक्षा का रिजल्ट, mpresults.nic.in से ऐसे करें चेक

MP DElEd Result 2024 pdf download: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) परीक्षा 2024 का रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

एमपी डीएलएड रिजल्ट 2024 जारी

MP DElEd Result 2024 pdf download Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इन रिजल्ट की घोषणा mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर की गई, बता दें ये परिणाम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) मध्य प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (एमपी डीएलएड) रिजल्ट 2024 देखने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और कैप्चा) का उपयोग करना होगा।

MP DElEd Result 2024 How to check

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, इनमें से किसी एक लिंक पर क्लिक करें:-

Diploma in Elementry Education (D.El.Ed) - Ist Year Chance-I Examination Result July-2024’ or

‘Diploma in Elementry Education (D.El.Ed) - IInd Year Chance-I Examination Result July-2024’

चरण 3. आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपने स्कोर देखें।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक एमपी डीएलएड परीक्षा आयोजित की थी। MPBSE ने परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में कराया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article