MPBSE MP Board Exam 2024, MP Board Class 10th 12th Exam 2023 Date: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं (MP Board 10th Exam 2024 Date) और 12वीं बोर्ड परीक्षा (MP Board 12th Exam 2024 Date) की तारीख जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से एमपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट (MP Board Exam Date Sheet 2024) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।
MP Board 10th 12th Exam 2024: फरवरी में शुरू होगी परीक्षा
एमपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 5 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी और यह 28 फरवरी तक चलेगी। एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी में जारी किए जाने की संभावना है।
How to Download MP Board 10th 12th Admit Card 2024
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MPBSE 10th 12th Exam 2024: जल्दी होगी एमपी बोर्ड परीक्षा
इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पिछले सालों की तुलना में जल्दी आयोजित की जा रही हैं। जहां पहले एग्जाम मार्च में होते थे, वहीं अब इस सत्र के लिए परीक्षा फरवरी में ही शुरू होगी। एमपी बोर्ड एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
MPBSE MP Board Exam 2024: इस साल कब हुई परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक हुई थी। बोर्ड की ओर से दोनो कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 25 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया था। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।
