एजुकेशन

MP Board Exam 2024: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम से पहले नोट कर लें ये गाइडलाइंस

MP Board Exam 2024, MPBSE MP Board 10th Exam 2024: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का 5 फरवरी और 12वीं परीक्षा 6 फरवरी से आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स यहां एमपी बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं।

Image

MP Board 10th 12th Exam 2024

MP Board Exam 2024, MPBSE MP Board 10th Exam 2024 Important Guidelines: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं परीक्षा का आयोजन कल यानी 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक होगी। बता दें कि एमपी बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक राज्य के 7501 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इस इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां गाइडलाइंस जरूर चेक कर लें।

MPBSE Exam Guidelines 2024: इन बातों का रखें ध्यान

एमपी बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले तक केंद्रों में प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद स्टूडेंट्स को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी।

MP Board 10th 12th Admit Card 2024: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय कोड, स्कूल कोड, केंद्र कोड सहित अन्य जानकारी दी होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download MP Board Admit Card 2024

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब आप एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Exam 2024: लाखों स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं, तकरीबन 7 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा देंगे। ध्यान रहे कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article