एजुकेशन

MP Board Admit Card 2025: जारी हो गए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Mp Board 10th 12th Admit Card 2025: एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इन एडमिट कार्ड को mpbse.mponline.gov.in पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी

Mp Board Class 10th 12th Admit Card 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कब से शुरू हो रही है मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं, नोट करें डेटशीट

एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को सभी परीक्षा दिनों में सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।

MP Board Exam 2025 Date

एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि: 28 जनवरी, 2025 से

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2025

MP Board Class 10th Exam Date 2025: 27 फरवरी - 21 मार्च, 2025 (एकल शिफ्ट - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

MP Board Class 12th Exam Date 2025: 25 फरवरी - 25 मार्च, 2025 (एकल शिफ्ट - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

MP Board Admit Card 2025 Download

एमपी बोर्ड 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें

चरण 1. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "परीक्षा/नामांकन फॉर्म" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. MP Board Admit Card 2025 Download Link पर जाएं।

चरण 4. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8:45 बजे बंद हो जाएंगे। छात्रों को सुबह 8:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी, उसके बाद सुबह 8:55 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर भी विजिट कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article