एजुकेशन

rskmp.in, MP Board 5th 8th Result 2024: जारी हुआ एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें मार्क्स

MP Board 5th 8th Result 2024 Declared at rskmp.in (एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024): राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं री एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एमपी बोर्ड री एग्जाम रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Board 5th 8th Result 2024 OUT

MP Board 5th 8th Result 2024 Declared at rskmp.in, (एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024): एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं री एग्जाम का रिजल्ट (RSKMP 5th 8th Result 2024) आज यानी 28 जून को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (MP Board 5th 8th Result 2024 Link) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं री एग्जाम का आयोजन 3 जून से 9 जून 2024 तक किया गया था। एमपी बोर्ड 5वीं की परीक्षा में 1.31 लाख और 8वीं की परीक्षा में 1.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MP Board 5th 8th Result 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • फिर 5वीं 8वीं री-एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Class 5th 8th Result 2024: ऐसा रहा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई थी। यह परीक्षा राज्य के 12 हजार केंद्रों पर हुई, जिसमें लगभग 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में 90.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि, कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 87.71 फीसदी दर्ज किया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article