एजुकेशन

MP Board 5th 8th Re Exam Result 2024: आज इस समय जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स

MP Board Re Exam Result 2024, MP Board 5th 8th Re Exam Result 2024: स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश आज यानी 28 जून 2024, शुक्रवार को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी करने (MP Board 5th Re Exam Result) जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर उपलब्द करवा दिया जाएगा।

Image

MP Board Re Exam Result 2024: यहां देखें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम का रिजल्ट

MP Board Re Exam Result 2024, MP Board 5th 8th Re Exam Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं की पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (MP Board 5th Re Exam Result) खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश आज यानी 28 जून 2024 को कक्षा 5वीं और 8वीं के पुन: परीक्षा का रिजल्ट (MP Board 8th Re Exam Result) जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं री एग्जाम रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board 5th, 8th Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं री एग्जाम का आयोजन 3 जून से 8 जून 2024 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 5वीं की परीक्षा में 1.31 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जबकि, लगभग 1.63 लाख स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी। अब आज सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download MP Board 5th 8th Result 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • फिर 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई थी। एमपी बोर्ड परीक्षा राज्य के 12 हजार केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article