एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2023: शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार इस दिन घोषित करेंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट, नोट कर लें टाइम

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 13, 2023, 08:33 AM IST

MP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी करेगा। इसी के साथ ही 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

Image

MPBSE MP Board Result 2023

Photo : iStock

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023, Sarkari Result 2023 Date and Time: एमपी बोर्ड में परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसी के साथ 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी देखा जा सकता है।

MPBSE MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड आज या कल शाम तक 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर देगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर सूचित किया जाएगा।

MP Board 10th 12th Marksheet 2023: वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी। हालांकि, इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी बोर्ड मार्कशीट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टूडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।

How to download MPBSE MP Board Class 10th, 12th Marksheet 2023

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड मार्कशीट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बोर्ड इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी करेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article