MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की ओर से दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, madhyapradesh.shiksha और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।
MP Board Class 10th 12th Result 2024: वेबसाइट के अलावा यहां देखें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, डिजिलॉकर और MPBSE मोबाइल एप पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MPBSE MP Board Result 2024: मार्च में हुई एमपी बोर्ड परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2024 तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है, जिनके नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download MP Board Class 10th 12th Marksheet 2024
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख कुछ दिनों के बाद घोषित की जाएगी।
