MPBSE Second Exam Date: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के उन छात्रों के लिए एक और मौका दिया है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर जो अपने नंबर्स सुधारना चाहते हैं। बोर्ड दूसरी परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्र अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे। हाई स्कूल की परीक्षाएं 7 मई से लेकर 19 मई 2026 तक कराई जाएंगी और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 7 मई से लेकर 25 मई 2026 तक आयोजित होंगी। अब बोर्ड छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम की जगह दूसरी परीक्षा का ऑप्शन लेकर आया है। छात्र 22 अप्रैल 2026 तक दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र MP Online पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
सप्लीमेंट्री की जगह सेकेंड परीक्षा
इस बारे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर छात्रों से कहा कि आपको इस द्वितीय अवसर का भरपूर लाभ उठाना है। (mpbse second exam date)
विद्यार्थियों को रुकना नहीं, अब और भी बेहतर करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिये पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा के इच्छुक परीक्षार्थी 22 अप्रैल तक mponline पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित किया जा रहा है।
बोर्ड ने खत्म की सप्लीमेंट्री परीक्षा ?
अब तक की व्यवस्था में अगर कोई छात्र फेल होता था तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ती थी और मार्कशीट में भी ये लिखा हुआ आता था। लेकिन बोर्ड ने छात्रों के ऊपर बन रहे इस दबाव को खत्म करते हुए प्रक्रिया बदल दी है। जो छात्र पास तो हो गए लेकिन नंबर्स से खुश नहीं हैं वे भी अब दूसरी परीक्षा में बैठकर अपने नंबर्स सुधार सकते हैं। वहीं दूसरी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री नहीं लिखा होगा।
