एजुकेशन

MP B.Ed Admission 2024: मध्य प्रदेश में ई-प्रवेश प्रक्रिया से मिलेगा बीएड में दाखिला, जानें कुल कितनी सीटें हैं खाली

MP B.Ed Admission 2024: राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के 09 शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों की कुल 677 सीट पर सत्र 2024-25 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश में ई-प्रवेश प्रक्रिया से बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा।

Image

MP B.Ed Admission 2024

MP B.Ed Admission 2024: राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के 09 शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों की कुल 677 सीट पर सत्र 2024-25 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश में ई-प्रवेश प्रक्रिया से बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। कई महाविद्यालयों में कुल 677 सीटों पर प्रवेश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार और उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार दिया जाएगा।

MP B.Ed Admission 2024: कहां कितनी सीटें खाली

इसके अनुसार प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (आई.ए.एस.ई), भोपाल में 60 सीट, प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (आई.ए.एस.ई), जबलपुर में 107 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), देवास में 75 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), उज्जैन में 85 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), खंडवा में 75 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), रीवा में 75 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), छतरपुर में 75 सीट, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), ग्वालियर में 75 सीट और शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.), जबलपुर में 50 सीट सहित कुल 677 सीट उपलब्ध हैं।

MP B.Ed Admission 2024: पंजीकरण के नियम

इन महाविद्यालयों में प्रवेश राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार और उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो बी.एड. पाठ्यक्रमों के लिए पूर्व में पंजीयन कर चुके है, वह भी अपने पंजीयन क्रमांक के माध्यम से पुनः इन संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थी पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार पंजीयन कर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article