एजुकेशन

MHT CET 2026 एग्जाम का बदला शेड्यूल, कब होगी PCM ग्रुप की परीक्षा

MHT CET 2026 Exam Schedule Revised: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को देखते हुए MHT CET 2026 की परीक्षा की डेट में बदलाव किया है। छात्रों को दोबारा सिटी स्लिप डाउनलोड करनी होगी।

Image

MHT CET 2026 Exam Schedule Revised

MHT CET 2026 Exam Schedule: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET) ने इंजीनियरिंग और वोकेशनल कोर्स में प्रवेश के होने वाली MHT CET परीक्षा 2026 की तिथियों में बदलाव किया है। मुख्य तौर पर पीसीएम यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स ग्रुप के एग्जाम शेड्यूल में चेंज किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर एक नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह बड़ा बदलाव उन छात्रों की चिंताओं को देखते हुए किया गया है, जिनकी परीक्षा की तारीखें अन्य नेशनल लेवल परीक्षाओं के साथ क्लैश कर रही थी। छात्रों के करियर पर इसका प्रभाव न पड़े इसे ध्यान में रखते हुए MHT CET 2026 की डेट में बदलाव करने का फैसला लिया गया।

इन परीक्षाओं के चलते बदली डेट

महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा 2026 के डेट में बदलाव UPSC NDA और NA (I) 2026, UPSC CDS (I) 2026 और NATA 2026 चरण 1 जैसी परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया है। राष्ट्रीय स्तरीय इन परीक्षाओं से होने वाले टकराव और छात्रों की चिंता को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव किया गया।

कब होगी महाराष्ट्र सीईटी 2026 पीसीएम परीक्षा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स ग्रुप के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल से 20 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें भी बता दें कि 12 अप्रैल को कोई एग्जाम नहीं है, क्योंकि उस दिन अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके बाद MHT CET 2026 परीक्षा का आयोजन 12 मई से 16 मई को किया जाएगा। इसके अलावा पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षाएं 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 फिर 10 मई से 11 मई के बीच आयोजित की जाएगी।

फिर डाउनलोड करनी होगी सिटी स्लिप

MHT CET Exam 2026 की सिटी स्लिप छात्रों को फिर डाउनलोड करनी होगी। सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दी गई है। इसमें छात्र को आवंटित परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी मिलेगी।

कब जारी होगा MHT CET एग्जाम का एडमिट कार्ड?

MHT CET 2026 Admit Card 7 अप्रैल को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट से अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर डाउनलोड कर पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article