दुनिया की सबसे लंबी तेल की पाइपलाइन? किन-किन देशों की बुझाती है तेल की प्यास

Largest Crude Oil Pipeline: खाड़ी देशों में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कच्चा तेल एक महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले हर छात्र के लिए यह जानना जरूरी है कि दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन कौन-सी है? यह किन देशों को जोड़ती है।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Apr 6 2026, 14:14 IST
दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन01 / 07

दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन

दुनिया में कच्चे तेल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए कई बड़ी पाइपलाइन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन कहां है और उसका क्या नाम है? यह कितनी लंबी है और कितने देशों में तेल की जरूरत को पूरा करती है? आइए आज आपको करंट अफेयर्स के इस महत्वपूर्ण सवाल का उत्तर दें और बताएं कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन कौन-सी है।

दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन कहां है?Image Credit : Canva02 / 07

दुनिया की सबसे लंबी तेल पाइपलाइन कहां है?

​दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन द्रुज्बा पाइपलाइन है। यह रूस में स्थित है और साइबेरियाई तेल क्षेत्रों से यूरोप तक जाती है। इसका निर्माण 1960 में शुरू हुआ और यह अक्टूबर 1964 में आधिकारिक तौर पर चालू की गई थी।​

कितने किलोमीटर है लंबी है यह पाइपलाइनImage Credit : Canva03 / 07

कितने किलोमीटर है लंबी है यह पाइपलाइन

​द्रुज्बा पाइपलाइन की लंबाई 4 हजार किलोमीटर से भी अधिक है। यह ऊबड़-खाबड़ जमीनों, घने जंगलों और कई देशों की सीमा को पार करती है। कई स्थानों पर जमीन के अंदर दबी होने के बावजूद यह लाखों बैरल कच्चे तेल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित तरीके से पहुंचा रही है।​

किन-किन देशों को जोड़ती है पाइपलाइनImage Credit : Canva04 / 07

किन-किन देशों को जोड़ती है पाइपलाइन

​द्रुज्बा पाइपलाइन इंटरनेशनल तेल सप्लाई का एक बड़ा नेटवर्क है। यह रूस से शुरू रूस से शुरू होकर बेलारूस, यूक्रेन, पोलैंड, जर्मनी, स्लोवाकिया, हंगरी और चेक गणराज्य से होकर गुजरती है। इन देशों को जोड़ने का काम करती है।​

कैसे पड़ा द्रुज्बा जैसा अनोखा नाम Image Credit : Canva05 / 07

कैसे पड़ा द्रुज्बा जैसा अनोखा नाम

​दुनिया की सबसे लंबी पाइपलाइन का नाम द्रुज्बा नाम का अर्थ रूसी भाषा में 'दोस्ती' है। इस नाम का चुनाव का मुख्य उद्देश्य पड़ोसी देशों के साथ आपसी सहयोग और ऊर्चा की निरंतर सप्लाई से रिश्तों को मजबूत बनाना था।​

कैसे होती है तेल की सप्लाईImage Credit : Canva06 / 07

कैसे होती है तेल की सप्लाई

​द्रुज्बा पाइपलाइन के जरिए लाखों बैरल कच्चा तेल दूसरे देशों तक पहुंचाया जाता है। इसके माध्यम से फैक्ट्रियों, पेट्रोल पंप और अन्य कई इंडस्ट्रियों को लगातार तेल मिलता है और काम आगे जारी रहता है।​

यूरोप के लिए है महत्वपूर्ण Image Credit : Canva07 / 07

यूरोप के लिए है महत्वपूर्ण

​ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के यूरोप के कई देश पूरी तरह से द्रुज्बा पाइपलाइन पर निर्भर हैं। इस पाइपलाइन के माध्यम से ही उन देशों की कच्चे तेल की जरूरत पूरी होती है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!