एजुकेशन

MHT CET Result 2023 Released: जारी हुए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 12, 2023, 10:18 AM IST

MHT CET Result 2023 OUT: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज सुबह 9 से 9:30 के बीच महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की घोषणा कर दी। बता दें, यह रिजल्ट भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) दोनों समूहों के लिए जारी किया गया है।

Image

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट

State Common Entrance Test Cell, Maharashtra Common Entrance Test 2023 जारी कर दिया गया है। पहले यह रिजल्ट सुबह 11 बजे तक जारी होने की संभावना थी, लेकिन इन्हें 9 से 9:30 के बीच अचानक से जारी कर दिया गया। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने इन रिजल्ट को cetcell.mahacet.org पर जारी किया है, हालांकि इच्छुक उम्मीदवार इन रिजल्ट को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।

कैसे देखें एमएचटी सीईटी 2023 का परिणाम

  • इन वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट
  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर इस टेक्स्ट लिंक पर क्लिक करें — Click Here To CET Portal(Examination) A.Y.2023-24
  • अब इन लिंक पर क्लिक करें।

MHT-CET 2023 (PCM Group) Technical Education Click Here To View Score Card

MHT-CET 2023 (PCB Group) Technical Education Click Here To View Score Card

रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्कोर कार्ड में क्या है जानकारी

एमएचटी सीईटी 2022 स्कोर कार्ड में विषयवार अंक, कुल अंक और उम्मीदवारों की योग्यता की स्थिति शामिल है। इन विवरणों के अनुसार, उम्मीदवार को पता चल जाएगा कि उसने काउंसलिंग राउंड के लिए क्वालीफाई किया है या नहीं।

एमएचटी सीईटी 2023 रिजल्ट: वेबसाइटों की सूची

  • mahacet.org
  • mahacet.in
  • cetcell.mahacet.org
महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने 9 मई से 12 मई तक पीसीएम सीईटी 2023 परीक्षा और 15 मई से 20 मई, 2023 के बीच पीसीबी सीईटी परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल और कृषि कोर्स में पहले साल में एडमिशन में प्रवेश मिलता है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!