MHT CET 2023 Exam को लेकर बड़ा अपडेट आया है, बता दें,स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र राज्य ने उम्मीदवारों के लिए MHT CET 2023 परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org यहां से पूरा शिड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
State Common Entrance Test Cell, Maharashtra State शेड्यूल के अनुसार, MAHA CET MBA और CET MMS परीक्षा सबसे पहले 18 मार्च, 2023 से 19 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी, इसके बाद MCA, LLB 5 वर्ष, B.Ed, B.Ed M.Ed परीक्षा और अन्य का आयोजन किया जाएगा। अंत में GATE/CEED CET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
MHT, MAHA CET 2023 परीक्षा तिथियां: कैसे डाउनलोड करें?
- सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org पर जाएं
- फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, “Tentative Schedule for Common Entrance Tests A.Y. 2023-24”
- निर्धारित परीक्षा तिथियां स्क्रीन पर आ जाएंगी
- शेड्यूल डाउनलोड करें और इसकी कॉपी का प्रिंटआउट ले लें।
एमएचटी सीईटी परीक्षा महाराष्ट्र के विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को सीईटी परीक्षा में कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम के प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक है।
Direct link for Full Schedule
एमएचटी सीईटी 9 मई, 2023 से 20 मई, 2023 तक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। एमएचटी सीईटी पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) ग्रुप की परीक्षा 9, 10, 11, 12 और 13 मई, 2023 को होगी जबकि पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) ग्रुप की परीक्षा 15, 16, 17, 18, 19 और 20 मई को होगी।
