एजुकेशन

MCC NEET UG Counselling 2025: जल्‍द शुरू होने वाली है नीट यूजी काउंसलिंग, mcc.nic.in से करना होगा पंजीकरण

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण करके काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Image

नीट यूजी काउंसलिंग, (Image - Canva)

MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 जल्द शुरू होने वाली है, बता दें, इस काउंसलिंग के माध्यम से, योग्य उम्मीदवारों को सभी राज्यों (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) के 15% सरकारी मेडिकल, डेंटल और अन्य मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और ESIC कॉलेजों के लिए 100% सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में काउंसलिंग के लिए डॉक्यूमेंट अभी से तैयार रखें।

अभी MCC NEET UG Counselling 2025 Date नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MCC जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर NEET UG 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

MCC NEET UG Counselling 2025 Fees

जानें शुल्क के बारे में

एआईक्यू और डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग शुल्क नीचे देखें।

काउंसलिंग टाइपश्रेणीपंजीकरण शुल्क (वापसी योग्य नहीं)सिक्‍योरिटी डिपोजिट वापसी योग्य)
5% AIQ / केंद्रीय विश्वविद्यालयसामान्य / EWS₹1,000₹10,000
SC / ST / OBC / PwD₹500₹5,000
डीम्ड विश्वविद्यालयसभी श्रेणियों के₹5,000₹2,00,000

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

MCC NEET UG Counselling 2025 Registration करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट: mcc.nic.in पर जाएं।

चरण 2: उपलब्ध MCC NEET UG Counselling 2025 Registration Link पर क्लिक करें।

चरण 3: पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।

चरण 4: आवेदन पत्र भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 5: आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल?

इस वर्ष, कुल 22,09,318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 12,36,531 ही उत्तीर्ण हुए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article