एजुकेशन

MBOSE HSSLC Result 2023: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स से डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 9, 2023, 10:24 AM IST

MBOSE HSSLC Result 2023, Meghalaya Board 12th Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 9 मई को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

MBOSE HSSLC Result 2023

Photo : iStock

MBOSE HSSLC Result 2023, Meghalaya Board 12th Result 2023 Today: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि बोर्ड साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा।

MBOSE Class 12th Result 2023: किस समय तक जारी होगा रिजल्ट

मेघालय बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के अनुासर, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 9 मई को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे सुबह 10 से 11 बजे के बीच जारी कर दिए जाएंगे। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Meghalaya Board HSSLC Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

मेघालय बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 15 मार्च से 30 मार्च तक किया गया था। जिसके बाद से स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि 12वीं पास करने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट् को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

How to download Meghalaya MBOSE HSSLC Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MBOSE 12th Marksheet 2023: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से दी जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article