एजुकेशन

Mauni Amavasya essay in hindi: मौनी अमावस्या पर ऐसे लिखें शानदार निबंध, स्कूल में सब मानेंगे आपके ज्ञान का लोहा

Mauni Amavasya essay in hindi, Mauni Amavasya par Nibandh: मौनी अमावस्या का पावन पर्व 29 जनवरी बुधवार को है। इस दिन पवित्र संगम, गंगा, यमुना नदी में स्नान और उसके बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर आपको स्कूल में मौनी अमावस्या पर निबंध लिखने को मिला है तो इस तरह लिखें शानदार निबंध और क्लास में छा जाएं।

Image

Mauni Amavasya Essay in Hindi

Mauni Amavasya essay in hindi, Mauni Amavasya par Nibandh: मौनी अमावस्या का पावन पर्व 29 जनवरी बुधवार को है। इस दिन पवित्र संगम, गंगा, यमुना नदी में स्नान और उसके बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन यदि पितरों का तर्पण किया जाए तो उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों में इस दिन दान-पुण्य करने के महत्व को बहुत ही अधिक फलदायी बताया गया है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ लग रहा है और इस अवसर पर अमृत स्नान भी है। स्कूलों में बच्चों को मौनी अमावस्या पर निबंध लिखने को दिए गए हैं।

अगर आपको स्कूल में मौनी अमावस्या पर निबंध लिखने को मिला है तो इस तरह लिखें शानदार निबंध और क्लास में छा जाएं। मौनी अमावस्या पर निबंध लिखते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। आपके निबंध में मौनी अमावस्या का महत्व, मौनी अमावस्या क्यों मनाते हैं, मौनी अमावस्या कब मनाते हैं, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के क्या लाभ हैं जैसी बातें जरूर होनी चाहिए।

Mauni Amavasya 2025 Essay in Hindi

Mauni Amavasya 2025 Essay in Hindi

Mauni Amavasya 2025 Essay in Hindi: मौनी अमावस्या पर निबंध

हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह बेहद शुभ माना जाता है। इस माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। मौनी अमावस्या पर मौन रखकर प्रयागराज त्रिवेणी संगम में डुबकी अथवा काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या मुनि शब्द से उत्‍पन्‍न हुआ है। इस दौरान अनेक पुण्‍य कार्य करने से र्स्‍वग लोग की प्राप्‍ति होती है। माघ अमावस्या के दिन गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों, जलाशय अथवा कुंड में स्नान करना चाहिए।

Mauni Amavasya Par Nibandh

Mauni Amavasya Par Nibandh

Mauni Amavasya par Nibandh: मौनी अमावस्या निबंध

माघ मास की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या कहते हैं। यह योग पर आधारित महाव्रत है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article