एजुकेशन

Heatwave in India: हीट वेव की चपेट में देश के कई राज्य, कहीं स्कूलों को किया गया बंद तो कुछ का बदला समय; गाइडलाइंस जारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 18, 2023, 01:01 PM IST

Heatwave in India: दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि चूंकि गर्मी के मौसम में दिल्ली में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, जो स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Image

HeatWave in India: हीट वेव की चपेट में आए देश के कई राज्य।

Photo : iStock

Heatwave in India: भारत (India) के कई हिस्सों में हीट वेव (Heatwave) का अलर्ट (Alert) जारी किया जा रहा है। तापमान 45 डिग्री तक बढ़ने के साथ ही स्कूल (School Closed) और कॉलेज (College Closed) या तो बंद कर दिए जा रहे हैं या फिर गर्मियों के दिशानिर्देशों के अनुसार चलने की सलाह दी गई है। स्थिति को देखते हुए जहां कुछ राज्य सरकारों ने दिशानिर्देश जारी किए हैं, तो कुछ राज्य सरकारों ने गर्मी की छुट्टियां पहले ही कर दी हैं। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है।

22-23 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में वृद्धि होगी। दिल्ली सरकार ने हीट वेव की भविष्यवाणी के मद्देनजर बुधवार को स्कूलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल दोपहर में असेंबली आयोजित नहीं करेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि चूंकि गर्मी के मौसम में दिल्ली में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, जो स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

पश्चिम बंगाल में स्कूल बंद

हीट वेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में स्कूल 24 अप्रैल तक बंद हैं। स्कूली शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि आधिकारिक आदेश दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर पश्चिम बंगाल के सभी क्षेत्रों के लिए मान्य है, क्योंकि ये दोनों पहाड़ी क्षेत्र हैं।

पटना में बदला स्कूल का समय

बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने शनिवार से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की और सभी स्कूलों को सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे के समय में बदलाव करने को कहा। इससे पहले जिले के हर स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 1 बजे तक था।

त्रिपुरा में स्कूल 23 अप्रैल तक बंद

वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। बढ़ते तापमान को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

ओडिशा में सुबह 11 बजे तक चलेंगे स्कूल

ओडिशा सरकार ने 16 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। स्कूल 17 अप्रैल को फिर से खुल गए और सुबह 11 बजे तक चलेंगे। इससे पहले स्कूलों को सुबह के स्कूल के समय का पालन करने का निर्देश दिया गया था, जो सुबह 7:15 बजे से 11 बजे तक है। हालांकि 15 अप्रैल को राज्य सरकार की ओर से जारी लेटेस्ट अधिसूचना के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों के लिए संशोधित समय अब सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article